सत्संग में बाबाजी ने बताई एक बात जो आपके काम की
Radha Soami- सत्संग में बाबा जी ने बताई एक बात जो आपके काम की। बाबाजी हमेशा फ़रमाया करते हैं कि ये मनुष्य जन्म बडी मुश्किल से मिला है। ये सब जानकारी सत्संग में जाने से ही मिलती हैं। हमें इसका फायदा उठाना चाहिए। इसका जितना जल्दी हो सकें लाभ लेना चाहिए। हमें किसी पूर्ण सन्त की सहायता से उस युक्ति की प्राप्ति करनी चाहिए। जिससे हम परमात्मा को प्राप्त सकें।
सृष्टि का सबसे उत्तम और अनमोल जन्म
बाबाजी सत्संग फ़रमाते हैं कि हमें इस सृष्टि का सबसे उत्तम और अनमोल जन्म मिला है। परमात्मा की अशीम कृपया से ये अनमोल दात मिली है। ना जानें कितने सालों बाद कितने दुख सहन करके ये अनमोल और उत्तम जन्म की प्राप्ति हुई है। तो फिर क्यों हम पीछे हैं। क्यों नहीं हम इसका लाभ उठा रहे। क्या हमारे अन्दर ताकत नहीं या फिर हमारे अन्दर उत्सुकता नही है। तो फिर हम क्या करें?

मनुष्य जन्म की अहमियत जानने के लिए
हमें मनुष्य जन्म की अहमियत जानने के लिए किसी पूर्ण गुरु की शरण लेनी और सत्संग में जाना चाहिए। क्योंकि मनुष्य जन्म के बारेमें वहीं बता सकते हैं जिन्होने इसका फायदा उठाया है। और जो गुरु पूर्ण होगा वोही हमें मनुष्य जन्म के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दे सकते हैं। क्योंकि पूर्ण गुरु ही इस मनुष्य जन्म का लाभ उठाते हुए ही परमात्मा को प्राप्त कर पायें हैं।
नामदान की युक्ति
बाबा जी के हुकमनुसार हमें गुरु से नामदान की युक्ति प्राप्त करनी है। उनके बताए गए तरीके से ही नामदान पर अमल करना है। हमें दिन में कम से कम ढाई घंटे भजन-सुमिरन करना है। हर वक़्त हमारे अंदर सुमिरन चलते रहना चाहिए। ताकि अपना असल लक्ष्य पूरा कर सकें। और परमात्मा को प्राप्त कर निजघर में प्रवेश कर आनन्द ही आनन्द की अनुभूति करें।
।।राधास्वामी।।
- Baba gurvinder singh ji
- ब्यास डेरे में जल्द शुरू हो सकता है सत्संग: डेरा
- सत्संग में बाबाजी ने बताई एक बात जो आपके काम की
- मनुष्य जन्म मिला है करलो कर्मों का हिसाब: बाबाजी
- बाबाजी के दिल्ली सत्संग पर पड़ सकता है इस बीमारी का असर